पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव कुमार का जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में किया गया स्वागत
आजमगढ़ आज शनिवार 19 जून को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त सदस्य देवेंद्र यादव रहे।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों को संपन्न कराने की रूपरेखा तय की गई। साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच लगातार कार्य करती रहती है। प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक और सेवा के कार्यों के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा जनता के बीच करेंगे। इसके लिए कई अभियान आरंभ किए जा रहे हैं जिसे पूर्ण करने की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों को दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से इस कार्य को करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने विभिन्न कार्यक्रम और उनके संयोजक के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत जिले पर एक कार्यक्रम और मंडल स्तर पर दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके संयोजक अवनीश मिश्र होंगे। 23 जून को वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर 10 वृक्ष लगाए जाएंगे इस कार्यक्रम के संयोजक हरिवंश मिश्र होंगे। 25 जून को जनपद में आपातकाल पर कार्यक्रम किया जाएगा जिसके संयोजक अजय सिंह होंगे। 27 जून को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी देश की जनता से संवाद करेंगे इसके कार्यक्रम के संयोजक ननकू राम सरोज बनाए गए हैं। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक नागेंद्र पटेल बनाए गए हैं जबकि प्रदेश जिला व मंडल कार्यसमिति की बैठक ओं का संयोजन आनंद सिंह करेंगे। कोरोना के वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जिम्मेदारी विभा बरनवाल को दी गई है,जबकि पोस्ट कोविड सेंटर की संयोजक पूनम सिंह और जूही श्रीवास्तव होंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य सेवा हेतु 2 कार्यकर्ता चुने जाएंगे इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन संजय राम करेंगे। जबकि सेवा ही संगठन कार्यक्रम का विनोद कुमार उपाध्याय और सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का संयोजक पवन सिंह मुन्ना को बनाया गया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, सत्येंद्र राय,हरिवंश मिश्रा,संजय यादव अवनीश मिश्र, संजय राम पूनम सिंह जिला महामंत्री ननकू राम सरोज,विनोद उपाध्याय पवन सिंह मुन्ना नागेंद्र पटेल जिला मंत्री आनंद सिंह विभा बरनवाल, जूही श्रीवास्तव महेंद्र मौर्य अभिनव श्रीवास्तव सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे