क्या है आज का घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर का अपडेट, देखें इस खबर में

आजमगढ़ 30 जुलाई– घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार आज उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी 69.45 गेज घटाव पर एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी 68.78 गेज घटाव पर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर टौंस नदी 68.230 गेज के साथ घटाव पर है। उक्त जानकारी इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है।