मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सोमवार 12 जुलाई, 2021 से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा
मुख्यमंत्री प्रातः 09 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं
को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित
अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे
लखनऊ: 11 जुलाई, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सोमवार 12 जुलाई, 2021 से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री प्रातः 09 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।