आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता को क्षेत्रीय महामंत्री बनाये जाने से समर्थकों में हर्ष व्याप्त हैं।
शीर्ष नेतृत्व व गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शिवनाथ चौधरी के प्रति आभार जताते हुए नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री आनंद गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा में है। अपने राष्ट्रहित की नीतियों और कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा ने खुद को स्थापित किया है। मुझे पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर खरा उतरने का काम करूंगा और आगामी 2022 में जनपद की 10 विधानसभाओं समेत गोरखपुर क्षेत्रीय इकाइ्र की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराना हमारी प्राथमिकताआें में शामिल है। इसके साथ क्षेत्रीय महामंत्री आनंद गुप्ता ने आजमगढ़ के पदाधिकारी मोनू विश्वकर्मा को क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डां जे.एल.राजभर को क्षेत्रीय शोध विभाग प्रमुख, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राजाराम राजभर व जितेन्द्र मोहन वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने पर बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की बात करते हुए पार्टी से अधिक से अधिक पिछड़ा समाज को जोड़ने का आह्वान किया ताकि पिछड़ों का समूचा विकास हो सकें।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लक्ष्मन मौर्या, अखिलेश मिश्रा, प्रेमप्रकाश राय, जयनाथ सिंह, ब्रजेश यादव, नागेन्द्र पटेल, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, कर्मवीर शर्मा, सौदागर भारती, रामनिवास सिंह, श्रीकांत राय, रिंकू सिंह, हरिशंकर सिंह, रत्न गुप्ता, नवनीत गुप्ता, सुनील सिंह, आंनद सिंह, महेन्द्र मौर्या, राजू शुक्ला, रामप्रताप मोनू आदि शामिल रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











