मुंबई, कुर्ला के कवि,साहित्यकार रामकेश एम. यादव को नवचेतना जागृति साहित्यिक संस्थान मुंशी प्रेमचंद काव्योत्सव 2021,काव्य सृजन
विषयान्तर्गत मेरा गाँव,मेरा देश प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए प्रेमचंद साहित्य भूषण सम्मान-2021 से सम्मानित किया है। संस्था के पदाधिकारी डॉ,जे.पी. एस.राय (कुलपति), डॉ. प्रकाश त्रिपाठी,नन्दलालमणि त्रिपाठी,अनिल गर्ग, डॉ. इंदु झुनझुनवाला,मधु शंकरधर स्वतंत्र,इला जयसवाल,मुन्ना लाल मिश्र अनुज,दयानन्द त्रिपाठी निराला आदि महानुभाओं ने श्री यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
वहीं दूसरी तरफ मुंबई महाराष्ट्र भारत इंक़लाब प्रकाशन अपने गुलदस्ता काव्य /कथा साझा काव्य संग्रह में उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए कवि,
साहित्यकार रामकेश एम.यादव को इंक़लाब काव्य-कथा सम्मान से नवाज़ा है और उन्हें अपनी ढेर सारी शुभकामनायें दी हैं।
इस खुशी के अवसर पर साहित्य जगत की हस्तियाँ तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी हार्दिक शुभकामनायें श्री यादव को दी हैं। श्री यादव निरंतर साहित्य रचना में लगे हैं।