आजमगढ़ : कुम्हारों की पोखरी को मत्स्य पालन के लिए, आवंटन करने का प्रयास

ब्यूरो | आजमगढ़ |

आजमगढ़ | निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैरोपुर कला में मिट्टी निकालने को कुम्हारों के लिए आवंटित पोखरी का स्थानीय प्रशासन द्वारा जबरदस्ती मत्स्य पालन के लिए पट्टा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम निजामाबाद द्वारा कुम्हारों की पोखरी को मत्स्य पालन के लिए आवंटित करने का प्रयास साामाजिक संगठन व ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मंडलायुक्त से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा और मत्स्य पालन के लिए होने वाले आवंटन को रोके जाने की मांग किया।
प्रयास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि एक जनपद एक उद्योग को बढ़ावा देने के क्रम में निजामाबाद के ब्लैक पाटरी उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए सरकार जहां प्रयासरत् है वहीं सरकार के नुमाइंदे कुम्हारों की पोखरी को मत्स्य पालन के लिए आवंटन करने का प्रयास कर रहे है।