आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौदागर भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्दू सरोज, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने नवनियुक्त अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौदागर भारती को मार्ल्यापण कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि सौदागर भारती के अनुसूचित जाति के मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। यह पार्टी के कर्मठ सिपाही है।
शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री भारती ने कहा कि हमें मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कंरूगा। नय लोगों को जोड़कर संगठन के और मजबूत बनाने का काम करूंगा। उन्होंने अपने समर्थकों से आह्वान किया कि अनुसूचित जाति के लोगों को सरकार की उपलब्धि बताये और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें।
बधाई देने वालों में मंजू सरोज, देवेन्द्र सिंह, कृष्णपाल, कर्मवीर विश्वकर्मा, लक्ष्मण मौर्य, तीजा राम, संजय राम, सुक्खू राम भारती, दिवाकर भारती, रामप्रताप सिंह मोनू, आंनद गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा, मिथिलेश चौरसिया, बबिता जसरासरिया, विभा बरनवाल, पूनम मौर्य आदि शमिल रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











