भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत समारोह

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह बागेश्वर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सौदागर भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज व विशिष्ठ अतिथि तीजाराम सदस्य एससीएसटी आयोग एवं धु्रुव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा मौजूद रहे।
इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष ज्ञानचंद, मुनीब कन्नौजिया, मोहन लाल, राजेश सोनकर, अजय भारती, ज्ञानचन्द्र प्रधान व महामंत्री में जीतेन्द्र प्रधान, सूरज कुमार व मंत्री सतीश कुमार सरोज, आशीष धर्मेन्द्र सरोज, यशवंत कुमार, नगीना कन्नौजिया, राजेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सहित सभी जिला कार्यसमिति के सदस्यों को माला व मोमेंटो देकर  स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहाकि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार दलितों के उत्थान के कृत संकल्पित हैं। उनके उत्थान के कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। योजनाओं को दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं गांव गांव घर घर जाकर लाभ दिलायें। आगामी विस चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से लग जाय। दलितों की हितैषी सिर्फ भाजपा है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौदागर भारती ने कहाकि हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता आमजन में जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यदा लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। मेरी टीम पूरी तरह से तैयार है और आगामी विस चुनाव में आजमगढ़ के सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे।
इस मौके पर अखिलेश मिश्र गुड्डू, प्रेमप्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, अरविन्द जायसवाल, मंजू सरोज, सुक्खू राम भारती, पूनम सिंह, लक्ष्मण मौर्य, नन्हकू सरोज, कर्मवीर विश्वकर्मा, सौरभ, राजीव, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे।