प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक विधानसभा मुबारकपुर में 17 अक्टूबर को

आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के तत्वावधान में विधानसभा मुबारकपुर में 17 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को सुबह 11ः00 बजे स्वर्गीय राम सुमेर इंटर कॉलेज सठियांव में आयोजित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि आगामी 13 व 14 नवंबर 2021 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं आदित्य सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन रथ से आजमगढ़ जनपद आ रहे हैं,जिसकी तैयारी के संबंध में इस बैठक का आयोजन किया गया है, बैठक में सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव, प्रदेश सचिव देवनाथ यादव, लालचंद यादव बाबूजी (प्रभारी), प्रदेश सचिव बालचद चौहान, प्रदेश सचिव पिछड़ा बृजेश यादव उपस्थित रहेंगे।