बलिया एसपी के निर्देश पर नगरा व नरही थाना की पुलिस ने कई अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जाने विवरण

थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा न्यायालय सी.जे.एम. बलिया द्वारा निर्गत N.B.W. 1562/20 धारा 419/420/467/468 भा.द.वि. थाना नगरा बलिया के एक नफर वारन्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री विजय त्रिपाठी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री एस.एन. वैस व श्री दिनेश पाठक थानाध्यक्ष नगरा के कुशल के नेतृत्व में दिनांक 11.11.2021 को उ0नि0 मायापति पाण्डेय मय हमराह फोर्स के न्यायालय सी.जे.एम. बलिया द्वारा निर्गत N.B.W. 1562/20 सरकार बनाम नान्हू यादव धारा 419/420/467/468/ भा.द.वि. थाना नगरा बलिया में निर्गत आदेश के क्रम में वारण्टी नान्हू यादव पुत्र स्व.रामयश यादव साकिन हजिया रामपुर थाना नगरा जनपद बलिया को उसके गांव के सिवान से समय करीब बजे 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारन्टी को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार वारन्टी/अभियुक्त का विवरण-
1. नान्हू यादव पुत्र स्व.रामयश यादव साकिन हजिया रामपुर थाना नगरा जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 मायापति पाण्डेय थाना नगरा बलिया मय हमराह फोर्स

थाना नरही, जनपद बलिया पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे के भीतर दिनांक 10.11.2021 को ग्राम नारायणपुर में हुयी मंगल यादव की हत्या से सम्बन्धित अभियुक्तगण गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राजकरन नय्यर महोदय के आदेश के अनुपालन में अपराध नियन्त्रण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय त्रिपाठी व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री जगवीर सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह की गठित टीम द्वारा मात्र 12 घण्टों के भीतर हत्या से संबन्धित अभियुक्तगण 1. रामाशीष राजभर पुत्र स्व0 सुदामा राजभर, 2. रंजू राजभर पुत्री रामाशीष राजभर, 3. फूलकुमारी पत्नी रामाशीष राजभर समस्त निवासीगण ग्राम नारायनपुर थाना नरही जनपद बलिया को थाना नरही पुलिस द्वारा बलिया-गांजीपुर बार्डर वहद ग्राम सिकन्दरपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया ।
घटना का विवरणः-
थाना नरही क्षेत्र में दिनांक 11.11.2021 को वादी मुकदमा श्री राजनाथ यादव पुत्र स्व0 जई यादव निवासी ग्राम नारायनपुर थाना नरही जनपद बलिया द्वारा खुद के पुत्र मंगल यादव की हत्या के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर मु0अ0सं0 207/21 धारा 302,201 IPC का अभियोग थाना नरही जनपद बलिया पर पंजीकृत कराया गया था । उक्त अभियोग में अभियुक्तगण की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर अभियुक्तगणों की तलाश की जा रही थी ।
संबन्धित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 207/21 धारा 302,201 IPC थाना नरही जनपद बलिया
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. रामाशीष राजभर पुत्र स्व0 सुदामा राजभर निवासी ग्राम नारायनपुर थाना नरही जनपद बलिया
2. रंजू राजभर पुत्री रामाशीष राजभर निवासी ग्राम नारायनपुर थाना नरही जनपद बलिया
3. फूलकुमारी पत्नी रामाशीष राजभर निवासी ग्राम नारायनपुर थाना नरही जनपद बलिया
बरामदगीः-
1. आलाकत्ल 01 अदद बांस का डन्डा व 01 अदद दुपट्टा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्र0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया
2. का0 प्रिन्स सिंह थाना नरही जनपद बलिया
3. का0 रवि यादव थाना नरही जनपद बलिया
4. का0 दिलीप कुमार थाना नरही जनपद बलिया
5. म0का0 सेहाना बानो थाना नरही जनपद बलिया
6. म0का0 राधा बिन्द थाना नरही जनपद बलिया