आजमगढ़। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कोल बाजबहादुर में महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए कानूनी जानकारी के साथ आत्मरक्षा के बारे में भी बताया गया।
अनीता द्विवेदी ने कहाकि घर और बाहर दोनों जगह लड़की होने के नाते महिलाआें के साथ जो भेदभाव होते है, उसे खत्म करनी जरूरत है। भेदभाव के वजह से ही महिलाआें के साथ हिंसा होती है। उन्होने कहाकि महिलाओं को अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखना होगा और अपने साथ हो रहे अन्याय की सूचना पुलिस देनी चाहिए। उन्होने पुलिस थाने पर भी उनके अधिकारां के बारे में बताया। सहायक प्रबन्धक उद्योग रामनवल चौहान ने कहाकि महिला उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकती है। जब महिला सशक्त होगी तो देश का विकास होगा।
आयोजक संतोष कुमार पांडेय ने कहाकि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए रोजगार प्रशिक्षण की जरूरत है। उन्होने मुद्रा लोन, कौशल विकास मिशन, एक जन एक उत्पाद योजना, विश्वकर्म श्रम सम्मान योजना आदि के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं से रोजगार से जुड़ने की अपील किया। कहाकि बेटियों को बेटों के सामान अच्छी शिक्षा दें ताकि वह आगे चलकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
इस अवसर पर डीडी मिश्रा, जिज्ञासा यादव, डा. अमिता राय, उमा पांडेय, रीता श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार गुप्ता, संगम कुमार आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











