गृह मंत्री के कार्यक्रम में अवकाश घोषित कर अध्यापकों को रैली में जाने के मौखिक निर्देश से जनता नाराज -हवालदार यादव

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी के जनसभा के लिए दिनांक 13.11.2021 को स्थानीय अवकाश घोषित कर अध्यापकों को रैली में जाने का मौखिक निर्देश दिया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि जनता भाजपा से नाराज है। जनसभा में नहीं जाना चाहती।
मोदी योगी की सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं कमरतोड़ मॅहगाई, बेरोजगारी, गरीबी व भूखमरी से ध्यान भटकाने के लिए फिल्मी अभिनेत्रियों को आगे कर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहूती, कुर्बानी व यात्नायें सहने वाले शहीदों, क्रान्तिकारियों का बड़ा अपमान है। भाजपा के नेताओं का इस गम्भीर मसले पर चुप रहना स्वीकारोक्ति है। सन् 1947 की आजादी को भीख में मिलना बताना। यह भाजपा का साजिशी हथकण्डा है। सन् 2014 से देश की एकता, अखण्डता को खतरा हो गया। वोट के लिए जनता को धर्म व जाति में बॉटने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। कंगना रानौत जैसी महिला को पद्मश्री देना व गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों की आवाजा बुलंद करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता डा0सुधा भारद्वाज को जेल। देश की मर्यादा व संस्कृति के खिलाफ है।
यह बातें स0पा0 जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति में कही।