राजभर समाज को बरगलाने और वोट लेने के लिए भाजपा ने राज्य विश्वविद्यालय का नाम महाराज सुहेलदेव रखा है -शशि प्रकाश सिंह

आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शशि प्रकाश सिंह मुन्न समेंदा ने कहाकि राज्य विश्वविद्यालय का नाम महाराज सुहेलदेव के नाम करना भाजपा का मात्र चुनावी स्टंट है। राजभर समाज को बरगलाने और चुनाव में उनका वोट लेने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होने कहाकि इस चुनावी स्टंट से भाजपा को कोई फायदा होने वाली नहीं है। भाजपा के कथनी और करनी में काफी फर्क है जिसे राजभर समाज पिछले विधानसभा चुनाव में ही समझ चुका है। उन्होने कहाकि पांच सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। अब चुनाव आया तो लोक लुभावने वादों और जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर वोटो का ाध्ध्रुवीकरण करना चा रही है। भाजपा के किसी भी मंसूबों को सुभासपा कामयाब नहीं होने देगी। समाज के साथ हुए सौतेले व्यवहार को जन जन की बीच जाकर बतायेगी। उन्होने कहाकि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की यह पुरानी मांग थी कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बने और इसका नाम महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय रखा जाय। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले में चल रहे विश्वविद्यालय अभियान को अपना समर्थन देते हुए ज्ञापन भी भेजा था।