श्री अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाना एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत के नेतृत्व में खर्गसेनपुर पुलिया के पास से अभि0 1- राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 रामलखन राजभर 2- संदीप राजभर पुत्र पन्ना राजभर 3-विनोद राजभर पुत्र बंशराज राजभर निवासीगण रतनूपुर( विशुनपुर) थाना चंदवक जौनपुर को 4 कि0 ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ दिनांक 07.12..2021 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 394//21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम राजेन्द्र राजभर आदि 3 नफर उपरोक्त के पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 रामलखन राजभर नि0 रतनूपुर ( विशुनपुर) थाना चंदवक जनपद जौनपुर।
2- संदीप राजभर पुत्र पन्ना राजभर नि0 रतनूपुर (विशुनपुर) थाना चंदवक जौनपुर ।
3- विनोद राजभर पुत्र बंशराज राजभर नि0 रतनूपुर (विशुनपुर) थाना चंदवक जौनपुर ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1- 4 कि0 ग्रा0 नाजायज गांजा
2- 250 रूपया नगद
*गिरफ्तारी टीम*
1- प्र0नि0 लक्ष्मण पर्वत प्र0नि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2- उ0नि0 रामाश्रय यादव थाना केराकत जौनपुर ।
3- हे0का0 नरेन्द्र मोहन सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर
4- का0 अजय कुमांर सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर