भाजपा लालगंज के जिला उपाध्यक्ष फूलचन्द्र भारती का हृदय गति रूकने से समूचा क्षेत्र स्तब्ध -ऋषिकांत राय

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला उपाध्यक्ष फूलचन्द्र भारती का हृदय गति रूकने से समूचा क्षेत्र स्तब्ध है। गुरूवार को उनके पैतृक गॉव मुण्डवर (फूलपुर) में शव का अंतिम संस्कार किया गया। जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके शव को कन्धा भी दिया।
जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि फूलचन्द्र के निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे मृदुभाषी सरल एवं सहज व्यक्तित्व एवं परिश्रमी थे। बताया जाता है कि  वे स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद संघ के तृतीय वर्ष प्रशिक्षण भी प्राप्त कर संघ द्वारा दिए गए कई दायित्वों का निर्वहन भी किए। समर्पण के कारण ही े दो बार चुनाव भी लड़े।
श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में विधायक अरूणकान्त यादव, जिला उपाध्यक्ष शेरबहादूर सिंह, हनुमन्त सिंह, रामनयन सिंह, योगेन्द्र राय, जिला महामंत्री जे पी जायसवाल, जिला मंत्री सुनील सिंह, डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव, संतोष गौड़, अभिषेक सिंह बाबी रामस्वारथ राजभर, अजय कुमार यादव, अमृत लाल श्रीवास्तव सहित आदि मौजूद रहे।