आजमगढ़ : विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

आजमगढ़। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति आजमगढ़ के तत्वावधान में हाइडिल कार्यालय में जारी धरना गुरूवार को मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ के आश्वासन पर समाप्त हुआ।
समिति के संयोजक प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने बताया कि संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर लम्बे समय से धरनारत था। धरनास्थल पर पहुंचे मुख्य अभियंता से संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ता किया। इस वार्ता और उनके द्वारा समस्याओं के निदान की अपील के साथ धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अभियंता ने कहाकि संगठन की समस्याओं का अतिशीध्र निस्तारण किया जायेगा।
वार्ता में संयोजक प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी, जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलबीर यादव, विद्युत तकनीकि कर्मचारी एकता संघ क्षेत्रीय अध्यक्ष, जयप्रकाश यादव, कार्यालय सहायक संघ के जनपद अध्यक्ष अखिल पांडेय, विद्युत मजदूर पंचायत के राज नारायण सिंह, जूनियर इंजीनियर के अध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहें।