आजमगढ़ : श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्री मौनी बाबा यज्ञ मंडपम् के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन

आजमगढ़। नगर के गुरूघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्री मौनी बाबा यज्ञ मंडपम् के निर्माण हेतु भूमि पूजन रविवार को वैदिक रीति से आचार्यगण द्वारा कराया गया।
मानस सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने बताया कि ब्रह्मलीन सिद्धसंत दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा रामलाल दास जी महराज के स्मृति में उनके द्वारा संकल्पित यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य भूमि पूजन कर प्रारंभ किया जा रहा है। श्री कुन्दन ने बताया कि श्री मौनी बाबा चमत्कारी सिद्धियों के स्वामी थे एवं सदैव जनकल्याण में लगे रहते थे। आजमगढ नगर में उनके हजारों शिष्य हैं। इस यज्ञ मंडप में उनके मूर्ति की स्थापना भी की जायेगी, जिससे उनके दर्शन पूजन का लाभ उनके शिष्यों को मिलेगा।
इस मौके पर व्यास पंडित कौशल किशोर चतुर्वेदी, मंदिर के महंत यदुनाथ पांडेय,  आचार्य सुभाष शास्त्री, संजय कुमार पांडेय, शुभम पांडेय, रजनीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot