आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा 14 दिसम्बर को बलिया से होगी शूरू


आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के विधायक हरीश द्विवेदी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय मंत्री भाजपा हरीश द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन विश्वास यात्रा 14 दिसम्बर को बलिया से शूरू हो रही है और 19 दिसम्बर को मऊ जनपद होते हुए आजमगढ़,  मुबारकपुर विधानसभा में प्रवेश करेगी। जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। यह यात्रा आप सभी के सहयोग व पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मेहनत से भव्य व ऐतिहासिक होगी। भाजपा ने जो भी वादे जनता से किए उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरा किया है। हमने भ्रष्टाचार,  गुंडागर्दी समाप्त किया कानून का राज स्थापित किया है अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है काशी विश्वनाथ धाम कारीडोर का निर्माण कर जनता को समर्पित किया गया है। विंध्याचल माया मंदिर कारिडोर पर काम चल रहा है। अनुच्छेद 370और 35अ समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।  केन्द्र सरकार ने कोरोना काल  में 80 करोड़ गरीबों और राज्य सरकार ने 16 करोड़ गरीब परिवारों को को मुफ्त राशन देने का कार्य निरन्तर जारी है। दुनिया के विकसित देशों को भी पीछे छोड़ भारत ने 130 करोड़ कोरोना टीका लगाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ता जा रहा है ।

संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया।

इस अवसर पर जय नाथ सिंह, जिला यात्रा प्रभारी ब्रजेश यादव, राजेश सिंह महुवारी, रामाशीष पटेल, नन्हकू सरोज, पंकज सिंह, पवन सिंह, नागेन्द्र पटेल, नरेन्द्र सिंह, अवनीश मिश्रा, आनन्द सिंह, पूनम सिंह, हरिवंश मिश्रा, मयंक गुप्ता, प्रेम नारायण पाण्डेय,  मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद अवनीश चतुर्वेदी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot