जौनपुर : थाना बरसठी जौनपुर पुलिस ने हत्या करने का प्रयत्न के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना बरसठी जौनपुर पुलिस ने हत्या करने का प्रयत्न के मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 अवैध कट्टा 12 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस, 1 मिस कारतूस बरामद

श्री अजय कुमार साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बरसठी रामसरीख गौतम मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखविर खास की सूचना पर मु0अ0स0 273/21 धारा 307 भादवि में वांछित अभियुक्तगण 1.धनन्जय शुक्ला पुत्र दीनानाथ शुक्ला 2.संदीप शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला पुत्र कमलेश्वर शुक्ला निवासीगण झिंगुरिया थाना बरसठी जौनपुर को गनेशपुर पल्टूपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गय, जिनके पास से 2 अवैध कट्टा 12 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस, 1 अदद मिस कारतूस बरामद किया गया । जिसके सम्ब्ध में मु0अ0सं0 276/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपारान्त अभियुक्तों को जेल भेजा गया
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.धनन्जय शुक्ला पुत्र दीनानाथ शुक्ला ग्राम झिंगुरिया थाना बरसठी जौनपुर।
2.संदीप शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला पुत्र कमलेश्वर शुक्ला निवासीगण झिंगुरिया थाना बरसठी जौनपुर
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1.मु0अ0स0 273/21 धारा 307 भादवि थाना बरसठी जौनपुर
2.मु0अ0सं0 276/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरसठी जौनपुर
बरामदगी-
2 अवैध कट्टा 12बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस, 1 अदद मिस कारतूस
गिरफ्तारी टीम-
1.थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम थाना बरसठी, जौनपुर।
2.उ0नि0 अरविन्द कुमार चौहान थाना बरसठी, जौनपुर।
3.हे0का0 राजू सिंह थाना बरसठी, जौनपुर।
4. का0 बलवन्त प्रसाद थाना बरसठी, जौनपुर।
5.का0 चंचल यादव थाना बरसठी, जौनपुर।