वाराणसी : थाना राजातालाब पुलिस द्वारा अभियुक्त बेदी पटेल गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद कारतूस बरामद
आज दिनाँक 27-12-2021 को पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान व क्षेत्राधिकारी सदर वाराणसी ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण में थाना राजातालाब पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बेदी पटेल को कोईलीपुल से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 0082-2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त का विवरण-
• बेदी पटेल पुत्र स्व0 कल्लू, निवासी मोहनसराय पटेल बस्ती थाना रोहनिया वाराणसी।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 0082/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना राजातालाब वाराणसी ग्रामीण ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0124/2021 धारा 41/411/413/414 भादवि, थाना रोहनिया वाराणसी ग्रामीण।
2. मु0अ0सं0 0115/2021 धारा 379 भादवि, थाना रोहनिया वाराणसी ग्रामीण।
बरामदगी-
• एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रामआशीष थानाध्यक्ष
2. उ0नि0 पंकज कुमार सिंह
3. हे0का0 जितेन्द्र सिंह
4. हे0का0 रविप्रकाश सिहं
5. का0 चंचल सिंह
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






