*थाना चौबेपुर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ 04 अभियुक्तों जयप्रकाश राजभर, बबलू राय, अरबिन्द,मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, उसके पास से कुल 40 लीटर अवैध देशी शराब बरामद ।
को किया गया गिरफ्तार*
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण अमित वर्मा के कुशल निर्देशन में की जा रही कार्यवाही के क्रम में
दिनांक 05.01.2022 को थाना चौबैपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अपराधी, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वभनपुरा चौराहे से निर्माणाधीन रिंग रोड के पास से अवैध देशी शराब के साथ जयप्रकाश राजभर पुत्र फागु राजभर नि0 ग्राम नेवादा थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र 35 वर्ष व बबलू राय पुत्र सुनसुन राय नि0 ग्राम नेवादा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके पास 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा धारा 60 EX Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 06.01.2022 को थाना चौबैपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अपराधी, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गौरा कला बाजार से कमौली जाने वाले रास्ते पर गौरा कला आम के बगीचे के पास से मनोज पुत्र मूर्तिराम निवासी रैपुरा थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र 26 वर्ष व अरविन्द पुत्र बाबूलाल निवासी बभनपुरा थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर धारा 60 EX Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. जयप्रकाश राजभर पुत्र फागु राजभर उम्र करीब 35 वर्ष
2. बबलू राय पुत्र सुनसुन राय उम्र करीब 37 वर्ष निवासीगण ग्राम नेवादा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी
3. मनोज कुमार पुत्र मूर्तिराम नि0 ग्राम रैपुरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष
4. अरविन्द पुत्र बाबूलाल नि0 ग्राम वभनपुरा थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष
बरामदगी का विवरणः
40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
थानाध्यक्ष श्री राजेश त्रिपाठी, उ0नि0 श्री मोहित वर्मा चौकी प्रभारी चांदपुर, उ0नि0 श्री राहुल मौर्य चौकी प्रभारी चिरईगांव, का0 रवि कुमार गौतम, का0 राहुल कुमार, का0 मनोज कुमार, का0 पंकज कुमार, का0 अरविन्द सिंह थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।





