थाना गड़वार पुलिस टीम द्वारा जेवरात चोरी कर बेचने की योजना बना रहे 04 शातिर चोर गिरफ्तार किये गये, जिनके कब्जे से चाँदी का पायल 4 अदद, सुपारी -5 अदद, पान 5 अदद, नारियल 1 अदद, तस्तरी 1 अदद, चाँदी का सिक्का -2 अदद, कान बाली 1 जोड़ी , नाक कील 1 अदद तथा नाजायज गांजा 5.150 Kg व नाजायज चाकू 02 अदद बरामद किया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के निर्देशन में तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय त्रिपाठी महोदय के सफल पर्यवेक्षण एंव श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री भूषण वर्मा द्वारा दिये गये कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।
उल्लेखनीय है दिनांक 06.01.2022 को उ0नि0 श्री बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, मय हमराहियान उ0नि0 कालीशंकर तिवारी , हे0का0 सन्दीप यादव, का0 देवव्रत यादव, म0का0 संगीता मौर्या व चा0 का0 शत्रुध्न यादव के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन व तलाश वांछित हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली सिकरिया कलां नहर पुलिया से सिकरिया जाने वाली मार्ग पर दो पुरुष व दो महिला संदिग्घ हालत में बैठे व आपस में बात करते दिखाई दिये जिन्हे शक होने पर गाड़ी धीमी कर टोका गया तो उक्त महिला व पुरुष तेज कदमो से भागने का प्रयास करने लगे की शक होने पर पुलिस टीम द्वारा 30-35 कदम जाते-2 दोनो पुरुष को आरक्षियो द्वारा तथा महिला को महिला आरक्षी के सहयोग से पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्तियो से क्रमशः नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम पतरु नट पुत्र तुफानी नट साकिन नकहरा थाना गड़वार बलिया बता रहा है जिसकी जामा तलाशी से पहने हुए पैण्ट की बाँयी जेब से एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी कान की बाली तथा एक अदद नाक की कील पीली धातु बरामद हुयी तथा दाहिने जेब से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ तथा उसके दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक का झोला जिसमें पन्नी के अन्दर अखबारी कागज में लपेटा हुआ गाँजा बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम पप्पू नट पुत्र अवतार नट सा0 सजना ( सलारपुर) थाना भाँवरकोल जिला गाजीपुर बता रहा है जिसके जामा तलाशी से पहने पैण्ट के बांयी जेब से एक जोड़ी पायल, एक अदद तस्तरी, एक अदद नारियल, एक अदद सोपारी, एक अदद पान सभी सफेद धातु तथा दाहिने जेब से एक अदद नाजायज चाकु दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक के झोले में गाँजा बरामद हुआ । महिलाओ की जामा तलाशी महिला आरक्षी से लिवाया गया तो महिला ने अपना नाम नूरजहाँ पत्नी पतरु नट सा0 नकहरा थाना गड़वार बलिया बता रही है जिसके कब्जे से पायल एक जोड़ी, दो अदद पान की पत्ती, दो अदद सुपारी व एक अदद चाँदी का सिक्का तथा दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक के झोले में गांजा बरामद हुआ चौथी महिला ने अपना नाम मंजू पत्नी गुड्डु उर्फ करिया नट सा0 नकहरा थाना गड़वार जिला बलिया बता रही है जिसके कब्जे से पायल एक जोड़ी, दो अदद पान, दो अदद सुपारी तथा चाँदी का सिक्का सभी सफेद धातु बरामद हुआ तथा दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक झोले नाजायज गाँजा बरामद हुआ । अभियुक्तगण उपरोक्त को मुखबिरी सूचना पर समय 07.10 बजे सिकरियां कलां नहर पुलिस से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा मे माननीय न्यायालय मे भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 241/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना गड़वार बलिया
2. मु0अ0सं0 05/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गड़वार बलिया
3. मु0अ0सं0 6/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम पतरु नट पुत्र तुफानी नट थाना गड़वार बलिया
4. मु0अ0सं0 7/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गड़वार बलिया
5. मु0अ0सं0 8/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम पप्पू नट पुत्र अवतार नट थाना गड़वार बलिया
6. मु0अ0सं0 9/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम नूरजहा पत्नी पतरू नट थाना गड़वार बलिया
7. मु0अ0सं0 10/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मंजू नट पत्नी गुड्डू उर्फ करिया नट थाना गड़वार बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. पतरु नट पुत्र तुफानी नट साकिन नकहरा थाना गड़वार बलिया
2. पप्पू नट पुत्र अवतार नट सा0 सजना (सलारपुर) थाना भाँवरकोल जिला गाजीपुर
3. नूरजहाँ पत्नी पतरु नट सा0 नकहरा थाना गड़वार बलिया
4. मंजू पत्नी गुड्डु उर्फ करिया नट सा0 नकहरा थाना गड़वार जिला बलिया
बरामदगी-
1. चाँदी का पायल 4 अदद
2. सुपारी -5 अदद
3. पान 5 अदद
4. नारियल 1 अदद
5. तस्तरी 1 अदद
6. चाँदी का सिक्का -2 अदद
7. कान बाली 1 जोड़ी
8. नाक कील 1 अदद
9. नाजायज गांजा 5.150 Kg
10. नाजायज चाकू 02 अदद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना गड़वार बलिया
2. उ0नि0 कालीशंकर तिवारी थाना गड़वार बलिया
3. हे0का0 सन्दीप यादव थाना गड़वार बलिया
4. का0 देवव्रत यादव थाना गड़वार बलिया
5. का0चा0 शत्रुघ्न यादव थाना गड़वार बलिया
6. म0का0 संगीता मौर्या थाना गड़वार बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस





