अन्तरराज्यीय गैंग आइ0एस0 191 के सरगना मुख्तार अंसारी व सहयोगियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 06.01.2022 को थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान गाजीपुर तिराहे के पास से मु0अ0सं0 08/22 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण नन्हकु यादव पुत्र स्व0 मीता यादव निवासी कन्धेरी, विन्ध्याचल यादव पुत्र रामसरिख यादव निवासी तेन्दुली, टेशन सिंह पुत्र तेजबहादुर सिंह निवासी सरवा, संजय सागर पुत्र चन्द्रदेव निवासी सरवा थाना सरालखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। इनके द्वारा सुसंगठित अपराधिक गिरोह बनाकर अपने गैंग के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक एंव बुनियादी लाभ के लिए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर स्कूल बनाने, धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे अपराध कारित करते है जिसके सम्बन्ध में थाना सरायलखंसी पर उक्त अभियोग पंजीकृत है।





