शाहजंहपुर : मशाल जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने क्यों पीट, पुरे मामले को विस्तार से समझें
तिलहर/शाहजंहपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होने से नाराज भाजपा, भाजयुमो और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गुरूवार रात करीब नौ बजे मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाल रहे थे। भाजपाइयों का आरोप है कि थाने के सामने शहीद कुटी पर पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चला दी। नाराज कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर काफी देर तक हंगामा किया। एटा के भाजपा विस्तारक निखिल चौधरी, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष रितिक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, मंत्री हर्षित गुप्ता और अनूप राठौर ने मशाल जुलूस के दौरान पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। सूचना पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और महिला मोर्चा की महिलाएं थाने पहुंच गईं। कार्यकर्ता आरोपी दरोगाओं और थाना प्रभारी रविंद्र सिंह के निलंबन की मांग करने लगे। देर शाम को वार्ता करने पहुंचे एसपी ग्रामीण संजीव बाजपेई व सीओ से कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की कर दी। देर रात एसपी देहात के कोतवाल को लाइन हाजिर करने के आश्वासन और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के समझाने पर कार्यकर्ता घरों को लौट गए।