प्रकाशनार्थ
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के संरक्षक रामजन्म सिंह एवं वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा आजमगढ़ के प्रभारी श्यामनरायन सिंह ने प्रेस को जारी संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि श्रीमती तपेश्वरी देवी जायसवाल इंटर कालेज सरदहां जिले की एक प्रतिष्ठित विद्यालय हैं। वहां 12 जनवरी 2022 को वैक्सीनेशन का राष्ट्रीय कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था। उसी समय बाहर के तीन लड़के आकर उसमे व्यवधान उत्पन्न कर दिए। प्रधानाचार्य द्वारा उनके अभद्रता का संज्ञान लेते हुए डॉटा फटकारा गया। तद्ोपरांत उनका भी वैक्सीनेशन कराया गया। विद्यालय के ही एक अध्यापक द्वारा उन बाहरी बच्चों को उकसाकर उनको प्रधानाचार्य के ऊपर एससी एसटी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए षड्यंत्र रचा गया और यह प्रयास निरंतर जारी है। जिससे विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों तथा क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस षड्यंत्र से विद्यालय का पठन-पाठन एवं अन्य कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और संस्था विद्यालय के केवल एक अध्यापक द्वारा बर्बाद की जा रही है।
नेताद्वय ने बताया कि यदि विद्यालय के प्रधानाचार्य किसी शिक्षक एवं कर्मचारी के विरूद्ध कोई षड्यंत्र किया गया तो प्रदेश के समस्त विद्यालयों को बंद कराते हुए विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और प्रदेशव्यापी आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।