भदोही : पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन मे चुनाव के दृष्टिगत फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास

जनपद~भदोही
पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन मे सम्बंधित थाना प्रभारी के नेतृत्व में केंद्रीय बल सहित स्थानीय पुलिस द्वारा कस्बा ज्ञानपुर व गोपीगंज में फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास।
उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन मे आज दिनांक 19.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर व प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज के नेतृत्व में कंपनी कमांडर सीआरपीएफ श्री रमेश चंद्र मय पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स (सीआरपीएफ) के साथ थाना ज्ञानपुर क्षेत्र कस्बा ज्ञानपुर से लखनो तिराहा, सरपतहां, देवनाथपुर, असनांव बाजार तथा थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत कस्बा गोपीगंज खरहट्टी मोहाल आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।