बलिया : एसपी के निर्देश पर नगरा पुलिस ने 2 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

प्रेस नोट – थाना नगरा जनपद बलिया
दिनांकः- 03.02.2022

थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा बरामदगी तीन पेटी में कुल 134 शीशी ब्रान्ड बन्टी बबली जल मिश्रित शराब, एक प्लास्टिक के बोतल में लगभग 2.5 लीटर जल मिश्रित शराब, 29 ढक्कन, 42 खाली शीशी, 155 नकली बारकोड व एक प्लास्टिक के डिब्बे में 14250/- रूपये के साथ गिरफ्तार 02 नफर अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 26/2022 धारा 60/64 आबकारी अधिनियम व 419/420/467/468 भादवि

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राजकरन नय्यर महोदय द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष नगरा श्री संजय सरोज मय फोर्स व उ0नि0 श्री रामसकल यादव मय हमराह फोर्स के दिनांक 02.02.2022 को के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखवीर की सूचना पर मय आबकारी निरीक्षक श्री अनुराग सिंह क्षेत्र-2 रसड़ा बलिया मय हमराह फोर्स के अभियुक्तगण (1).सुधीर जायसवाल पुत्र स्व0 छब्बालाल जायसवाल निवासी ग्राम व पोस्ट पथरहट थाना गोरी बाजार जनपद देवरिया 2.राम गोविन्द पुत्र माधव प्रसाद जायसवाल निवासी धुधई बाजार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को 134 शीशी ब्रान्ड बन्टी बबली जल मिश्रित शराब, एक प्लास्टिक के बोतल में लगभग 2.5 लीटर जल मिश्रित शराब, 29 ढक्कन, 42 खाली शीशी, 155 नकली बारकोड व एक प्लास्टिक के डिब्बे में 14250/- रूपये के साथ नगरा देशी शराब की दुकान से समय 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 26/2022 धारा 60/64 आबकारी अधिनियम व 419/420/467/468 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्तगण-
1. सुधीर जायसवाल पुत्र स्व0 छब्बालाल जायसवाल निवासी ग्राम व पोस्ट पथरहट थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया
2. राम गोविन्द पुत्र माधव प्रसाद जायसवाल निवासी धुधई बाजार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
1. तीन पेटी में कुल 134 शीशी ब्रान्ड बन्टी बबली जल मिश्रित शराब
2. एक प्लास्टिक के बोतल में लगभग 2.5 लीटर जल मिश्रित शराब
3. 29 ढक्कन
4. 42 खाली शीशी
5. 155 नकली बारकोड
6. एक प्लास्टिक के डिब्बे में 14250/- रू0 नकद

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं 26/2022 धारा 60/64 आबकारी अधिनियम व 419/420/467/468 भादवि

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. श्री संजय कुमार सरोज थानाध्यक्ष थाना नगरा बलिया
2. हे.का.दीनानाथ थाना नगरा बलिया
3. हे0का0 अनुनेष सिंह थाना नगरा बलिया
4. का0सत्येन्द्र यादव थाना नगरा बलिया
5. उ0नि0 श्री रामसकल यादव थाना नगरा बलिया
6. का0 अभिनव त्रिपाठी थाना नगरा बलिया
7. का0 विश्वनाथ चौरसिया थाना नगरा बलिया
8. आबकारी निरीक्षक श्री अनुराग सिंह क्षेत्र – 2 रसड़ा बलिया
9. आ0 सिपाही हरपाल सिंह आबकारी विभाग बलिया
10. आ0 सिपाही प्रवीण कुमार सिंह आबकारी विभाग बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस