जौनपुर : सरपतहाँ पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना सरपतहाँ,जौनपुर।

थाना सरपतहाँ पुलिस ने चोरी के सामान एक मोबाईल JIO LYF ,1050 रु0 नकद व अन्य सामान के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.02.2022 को समय 07.30 बजे सुबह उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह , उ0नि0 रामदवर यादव चौकी प्रभारी सरायमोहऊद्दीनपुर मय हमराह पुलिस बल के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर भुसौडी नहर पुलिया के पास से अभियुक्त गण 1. रवि यादव पुत्र फिरतू यादव निवासी अरसिया डिहवा थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर 2. नीरज यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी वघरवारा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर हाल पता डिहवा अरसिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को को एक अदद मोबाईल JIO LYF , एक पाकेट डायरी, एक आधार कार्ड , 1050 रु0 नकद सम्बन्धित मु0अ0सं0 40/2022 धारा 379 भादवि थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. रवि यादव पुत्र फिरतू यादव निवासी डिहवा अरसिया थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र 21 वर्ष ।
2. नीरज यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी वघरवारा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर हाल पता डिहवा अरसिया थाना सरपतहा जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1.एक मोबाईल JIO LYF , एक पाकेट डायरी, एक आधार कार्ड , 1050 रु0 नकद
पंजीकृत अपराध का विवरण –
1.मु0अ0स0 40/2022 धारा 379/411 भादवि थाना सरपतहां जौनपुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 रामदवर यादव चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर थाना सरपतहाँ जौनपुर
3. हे0का0 रामदर्शन थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर