बलिया :  सार्वजनिक स्थान पर शान्ति व्यवस्था भंग / हुड़दंग मचाने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया द्वारा चलाये जा रहे अपराध उन्मूलन एवं अपराधियों/ उपद्रवियों/ हुड़दंगीयों के गिरफ्तारी हेतु सख्त सघन अभियान के तहत आज दिनांक 19.02.2022 को  ग्राम नगवां से अभियुक्तगण 1.संजय खरवार पुत्र स्व0 सूरज खरवार 2. चन्दन पुत्र संजय 3.प्रमोद सिंह पुत्र स्व0 रामअवतार 4. अमित खरवार पुत्र प्रमोद सिंह निवासीगण नगवा थाना दुबहड जनपद बलिया  को समय करीब  12.45 बजे  व ग्राम खेमन छपरा  से अभियुक्त अरविन्द कुमार ठाकुर पुत्र स्व0 राजनाथ ठाकुर निवासी गोपालपुर सहरसपाली थाना कोतवाली जनपद बलिया को समय करीब 12.15 बजे शान्ति व्यवस्था भंग व हुड़दंग मचाने के कारण थानाध्यक्ष दुबहड़ द्वारा मय हमराही फोर्स के गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा हुड़दंगी व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 जा0फौ में  मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बलिया भेजा जा रहा है जहां से  अभियुक्त को नियामानुसार जेल भेजा जायेगा ।

 

सोशल मीडिया सेल

बलिया पुलिस