आजमगढ़ : थाना जीयनपुर पुलिस ने चोरी करने की नियत से घर मे घुसने वाला वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 04/03/2022 को अभियुक्त सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह सा0 पनशब्दा पो0 विशुनपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ के द्वारा वादी मुकदमा विनीत सिंह पुत्र स्व0 रामधनी सिंह सा0 पनशब्दा पो0 विशुनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के घर रात मे चोरी करने के नियत से घुसना तथा वादी द्वारा देखने पर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 98/2022 धारा 380/457/511 भादवि0 पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 06/03/2022 को उ.नि. छुन्ना सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 98/2022 धारा 380/457/511 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पनशब्दा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम पनशब्दा से समय करीब 03.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 98/2022 धारा 380/457/511 भादवि0 ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पनशब्दा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ.नि. छुन्ना सिंह थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ ।
2. का0 श्रेष्ठ कुमार यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।