आजमगढ़ : थाना- मेंहनगर पुलिस ने मोटर साइकिल चोर को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 15.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मय हमराह उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्या हमराह का0 पवन यादव का0 मोहित यादव का0 विजेन्द्र धुसिया रि0 का0 सुरेन्द्र प्रताप कन्नौजिया म0का0 रोशनी बोस के द्वारा कुसमुलिया तिराहे पर आने जाने वाले वाहनो की चेकिग कि जा रही तभी जयनगर की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर पीछे मुडकर भागना चाहे कि मो0 साइकिल सवार दोनो व्यक्ति हडबडाकर फिसल कर नीचे गिर गये कि पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर मौके पर ही दोनो व्यक्तियो को पकड लिया गया।
दोनों व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए व भागने का कारण पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम बृजेश कुमार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम कुसमुलिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष बताया जो बार बार गलती की माफी मागते हुए बताया कि साहब जो मेरे पास मोटर साइकिल है यह मोटर साइकिल आजमगढ से एक शादी समारोह से चुराये थे।इस पर नम्बर प्लेट नही लगा था हम लोगो ने अपराध करने व पुलिस से बचने की नियत से फर्जी नम्बर प्लेट UP 61 R 7656 का लगाकर प्रयोग करते है तथा दूसरे ने अपना नाम सुग्रीव पुत्र सत्यनरायन निवासी कुसमुलिया थाना मेहनगर आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तमन्चा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद हुआ।
मौके से अभि0 बृजेश कुमार के कब्जे से बरामद मो0 सा0 नं0 UP 61 R 7656 हीरो एच एफ डीलक्स ब्लैक कलर जिसपर लाल व ग्रे कलर का स्टीकर लगा हुआ था जिसका चेचिस नम्बर MBLHAR237H9H19204 इन्जन नं0 HA11ENH9H19807 को ई चालान के माध्यम से चेक किया गया तो वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर व चेचिस नम्बर इंजन नं0 मे भिन्नता पायी गयी।
दोनो ने बताया कि हम लोग मोटर साइकिल की चोरी करके नम्बर प्लेट बदल देते है तथा मौका पाकर दूसरे जनपद मे ले जाकर बेच देते है नम्बर प्लेट इसलिये बदल देते है कि पकडे न जा सके। हम लोग अपने बचाव व सुरक्षा हेतु यह तमंन्चा रखे थे।
प्रतिबन्धित तमंचा, कारतूस रखना तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर मोटर साइकिल पर चलना जुर्म धारा 420,467,468,471,41/411,414 IPC व 3/25 शस्त्र अधिनिमय के अपराध पाकर बताकर समय करीब 9.40 बजे विधि अनुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 75/22 धारा 420,467,468,471,41/411/414 भादवि 1.ब्रजेश कुमार पुत्र राजाराम सा0 कुसमुलिया थाना मेंहनगर आजमगढ 2.सुग्रीव पुत्र सत्यनरायन सा0 कुसमुलिया थाना मेहनगर आजमगढ व मु0अ0सं0 76/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुग्रीव पुत्र सत्यनरायन सा0 कुसमुलिया थाना मेहनगर आजमगढ पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. ब्रजेश कुमार पुत्र राजाराम सा0 कुसमुलिया थाना मेंहनगर आजमगढ
2. सुग्रीव पुत्र सत्यनरायन सा0 कुसमुलिया थाना मेहनगर आजमगढ
बरामदगी-
एक मोटर साइकिल चोरी की व एक अदद तमंचा 12 बोर तथा 2 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं 75/22 धारा 420,467,468,471,41/411/414 भादवि व मु0अ0सं0 76/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहनगर, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 विमल प्रकाश राय मय हमराह उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्या का0 पवन यादव का0 मोहित यादव का0 विजेन्द्र धुसिया रि0 का0 सुरेन्द्र प्रताप कन्नौजिया म0 का0 रोशनी बोस