दिनांकः- 25.04.2022
थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा एक बोलेरो में 768 अदद बीयर केन 500 ML की कुल 384 लीटर नाजायज बीयर बरामद, कीमती लगभग 84,480 रू० ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्रीमती प्रीती त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांसडीह पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि SHO बांसडीह श्री राजीव मिश्र के नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस फोर्स द्वारा मुखबीर की सूचना पर आई.टी.आई कालेज हुसैनाबाद के पास से आज दिनांक 25.04.2022 को समय 00.25 (रात्रि 12.45) बजे एक बोलेरो में 768 अदद बीयर केन 500 ML की कुल 384 लीटर नाजायज बीयर बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 84,480 रू0 है । 01 अदद चार पहिया वाहन बोलेरो को अंतर्गत धारा 207 MV ACT में सीज किया गया ।
उक्त के सम्बन्ध में थाना बांसडीह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी ।
नोट- उपरोक्त बियर/बोलेरो की बरामदगी बांसडीह पुलिस द्वारा रात्रि 12.25 की गयी, रात्रि में उक्त बोलेरो को पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो बोलेरो चालक पुलिस वालों से दूर ही गाड़ी खड़ी कर पकड़े जाने के डर से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0स0-164/2022 धारा-60/63 आबकारी अधि0 थाना बांसडीह बलिया
संबंधित अभियुक्त:-
1. शिवानन्द गुप्ता (स्वामी होलसेल बियर की दुकान केवरा)
2. संतोष कुमार सिंह (स्वामी बालेरो सं0 BR-45 P-0552) पुत्र भगवान सिंह निवासी मोथा थाना काराकट जनपद रोहतास (बिहार)
बरामदगी का विवरण:-
1. 01 अदद चार पहिया वाहन बोलेरो रजि0 नं0 BR-45 P-0552
2. 768 अदद बीयर केन 500 ML की कुल 384 लीटर नाजायज बीयर (कीमत लगभग 84,480 रू0)
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्र0नि0 श्री राजीव मिश्र थाना बांसडीह बलिया
2. उ0नि0 श्री रामाश्रय यादव थाना बांसडीह बलिया
3. का0 संदीप यादव थाना बांसडीह बलिया
4. का0 यादव संदीप थाना बांसडीह बलिया
5. का राहुल प्रसाद थाना बांसडीह बलिया
6. का0 अमित मौर्या थाना बांसडीह बलिया
7. चालक का0 जय प्रकाश यादव थाना बांसडीह बलिया
सोशल मीडिया सेल
जनपद बलिया