जालौन : समाजवादियों ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती

 

उरई( जालौन) 31 मई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशानुसार सपा जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय इकलासपुर रोड पर भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 297 वीं जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वही शिक्षक नेता अशोक राठौर और जिला प्रवक्ता महेश चंद विश्वकर्मा में राजमाता अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव,शिक्षक नेता अशोक राठौर, कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष उर ई,वेद प्रकाश यादव, महासचिव शबीउददीन, मजदूर सभा जिला अध्यक्ष अजय गौतम योगा, विधानसभा महासचिव संतोष कोरी, विनोद श्रीवास, विजय दोहरे, जीतू कुकरगांव आदि सपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महेश चंद्र विश्वकर्मा
जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी जालौन