वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी पेंशन को sspy-up.gov.in पोर्टल पर एवं जन सेवा केन्द्र पर जाकर स्वयं अपने पेंशन को आधार से लिंक करायें

प्रेस नोट
आजमगढ़ 31 मई– जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने राष्ट्रीय वृ़द्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया है कि वृद्धावस्था पेंशन के जिन लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त हो रही है, वे अपने वृद्धावस्था पेंशन को sspy-up.gov.in पोर्टल पर एवं जन सेवा केन्द्र पर जाकर स्वयं अपने पेंशन को आधार से लिंक करायें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की अगली किश्त की धनराशि प्राप्त नही होगी।
उन्होने बताया कि विकास खण्ड अतरौलिया में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की संख्या 5356 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2925 (54.61 प्रतिशत) तथा 2414 अवशेष, मिर्जापुर में 4444 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2377 (53.49 प्रतिशत) तथा 2040 अवशेष, मोहम्मदपुर में 4654 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2455 (52.75 प्रतिशत) तथा 2180 अवशेष, लालगंज में 6687 के सापेक्ष आधार सिडिंग 3502 (52.37 प्रतिशत) तथा 3160 अवशेष, ठेकमा में 8350 के सापेक्ष आधार सिडिंग 4082 (48.89 प्रतिशत) तथा 4253 अवशेष, मार्टीनगंज में 7625 के सापेक्ष आधार सिडिंग 3693 (48.43 प्रतिशत) तथा 3915 अवशेष, पवई में 5204 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2428 (46.66 प्रतिशत) तथा 2755 अवशेष, फूलपुर में 5279 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2404 (45.54 प्रतिशत) तथा 2858 अवशेष, बिलरियागंज में 6070 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2743 (45.19 प्रतिशत) तथा 3303 अवशेष, तहबरपुर में 6733 के सापेक्ष आधार सिडिंग 3010 (44.71 प्रतिशत) तथा 3698 अवशेष, अजमतगढ़ में 6702 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2870 (42.82 प्रतिशत) तथा 3805 अवशेष, पल्हनी में 4703 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2009 (42.72 प्रतिशत) तथा 2678 अवशेष, सठियांव में 5631 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2357 (41.86 प्रतिशत) तथा 3259 अवशेष, कोयलसा में 7704 के सापेक्ष आधार सिडिंग 3115 (40.43 प्रतिशत) तथा 4578 अवशेष, पल्हना में 4650 के सापेक्ष आधार सिडिंग 1812 (38.97 प्रतिशत) तथा 2830 अवशेष, हरैया में 6046 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2251 (35.23 प्रतिशत) तथा 3780 अवशेष, रानी की सराय में 5223 के सापेक्ष आधार सिडिंग 1836 (35.15 प्रतिशत) तथा 3380 अवशेष, अहरौला में 6़664 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2336 (35.05 प्रतिशत) तथा 4315 अवशेष, महराजगंज मे 7270 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2545 (35.01 प्रतिशत) तथा 4705 अवशेष, जहानागंज में 8646 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2959 (34.22 प्रतिशत) तथा 5677 अवशेष, मेंहनगर में 6781 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2234 (32.94 प्रतिशत) तथा 4534 अवशेष, तरवां में 7380 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2122 (28.75 प्रतिशत) तथा 5250 अवशेष एवं शहरी क्षेत्र में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की संख्या 1838 के सापेक्ष आधार सिडिंग 673 (36.62 प्रतिशत) तथा 1160 अवशेष हैं।
उन्होने बताया कि उपरोक्त विवरण के अनुसार जनपद के समस्त विकास खण्डों के अन्तर्गत अवशेष 80527 पेंशनरों का आधार सीड नही हुआ है। उनकी पेंशन रोक दी जायेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पेंशनरों को सूचित किया है कि तत्काल वृद्धावस्था पेंशन को आधार से लिंक करा लें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की अगली किश्त प्राप्त नही होगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं पेंशन धारक की होगी।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-31.05.2022——–