थाना- मुबारकपुर मार पीट के मुकदमे मे वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
1. पूर्व की घटना– दिनाक 07.06.2022 समय सुबह 05.30 बजे ग्राम अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ मे दो पक्षों मे जमीनी मे मट्टी डालकर पाटने की बात को लेकर मारपीट की घटना कारित हो गयी जिसमे दोनो पक्षों को चोट आयी है उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर उभय पक्षों द्वारा क्रमशः मु0अ0सं0 164/2022 धारा 308/323/504/506 भादवि बनाम भोला चौहान पुत्र जिऊत चौहान आदि 04 नफर अभियुक्त व मु0अ0सं0 167/2022 धारा 308/323/504/506 भादवि बनाम करन चौहान पुत्र कन्हैया चौहान आदि 04 नफर अभियुक्त पंजीकृत हुआ है। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी सठियांव उ0नि0 श्री अनुज कुमार पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
दिनांक 08.06.2022 को उ0नि0 श्री अनुज कुमार पाण्डेय मय हमराह के मु0अ0सं0 164/2022 धारा 308/323/504/506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता झिनकी देवी पत्नी भोला चौहान व अर्चना पुत्री भोला चौहान निवासिनी ग्राम अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम अबाड़ी से समय करीब 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया पुनः वही से मु0अ0सं0 167/2022 धारा 308/323/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त करन चौहान उर्फ कंचन पुत्र कन्हैया चौहान साकिन अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम अबाड़ी से समय करीब 09.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना मौके पर ही अभियुक्तगण के परिजनो की दी गयी।
गिरफ्तारी का स्थानः- ग्राम अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ समय क्रमशः 09.40 व 09.55 बजे
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 164/2022 धारा 308/323/504/506 भादवि बनाम भोला चौहान पुत्र जिऊत चौहान आदि 04 नफर अभियुक्त
मु0अ0सं0 167/2022 धारा 308/323/504/506 भादवि बनाम करन चौहान उर्फ कंचन पुत्र कन्हैया चौहान आदि 04 नफर अभियुक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 श्री अनुज कुमार पाण्डेय , हे0का0 श्रीनाथ गौड़, महिला आरक्षी रोशनी सिंह, महिला आरक्षी वन्दना सरोज थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़