आजमगढ़ : रानी की सराय पुलिस ने 03 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त मनीष मौर्य की खोली हिस्ट्रीशीट
प्रेस विज्ञप्ति
रानी की सराय पुलिस ने 03 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त मनीष मौर्य की खोली हिस्ट्रीशीट
आज दिनांक – 27.06.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना रानी की सराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 62/22 धारा 376AB भादवि व 5 M/6 पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष मौर्य पुत्र उमेश मौर्य निवासी चकवारा थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ के द्वारा दिनांक- 28.02.2022 को 03 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके द्वारा किये गये घिनौना कृत्य से आम जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार अपराध की दिशा में निरन्तर अग्रसर रहता है, यह एक शातिर किस्म का अपराधी बन चुका है जिसके आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करे लिए इसकी निरन्तर निगरानी की आवश्यकता है, आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।
[6:32 pm, 27/06/2022] ASHOK VERMA: प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- निजामाबाद
हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 25.06.22 को वादी सन्तोष कुमार यादव पुत्र लालधारी यादव ग्राम लक्षनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ हालपता ग्राम अरया थाना निजामाबाद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर दिए की स्वंय के नाना अलगू यादव पुत्र छोटू यादव को विपक्षीगण 1. दीपक उर्फ सौरभ यादव पुत्र रविन्द्र यादव ग्राम कोटवां थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ 2. कृष्णानन्द उर्फ कृष्णमूरत उर्फ टुनटुन तिवारी पुत्र रामप्रकाश तिवारी ग्राम मल्लूपुर मजगांवा थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अंबेडकनगर 3. मुन्ना उर्फ विनोद पुत्र चन्द्रपति प्रसाद यादव ग्राम अरया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ व एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी को फोन पर धमकी देने तथा वादी के नाना के उपर हमला कर देने जिससे उनका सिर फट जाने और पैर फैक्चर हो जाने तथा काफी चोटे आने तथा वादी के नाना के बेहोश हो गये, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 260/22 धारा 323/325/308/507/352 भादवि पंजीकृत किया गया।
2. गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक-26.06.2022 को उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराही के अभियुक्तगण के गिरफ्तारी हेतु उनके घऱ व मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि घटना में संलिप्त अभियुक्त मुन्ना उर्फ विनोद पुत्र चन्द्रपति प्रसाद यादव ग्राम अरया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ व एक अभियुक्त रविन्द्र यादव पुत्र दशरथ यादव ग्राम कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ यूनियन बैंक शिवली के पास खडे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय पुलिस बल के यूनियन बैंक शिवली के पास पहुंचकर दोनो व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिये जिनका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1. मुन्ना उर्फ विनोद पुत्र चन्द्रपति प्रसाद यादव ग्राम अरया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 2. रविन्द्र यादव पुत्र दशरथ यादव ग्राम कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया। जिन्हे पुलिस द्वारा कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान किया गया। मुकदमें में अभियुक्त रविन्द्र यादव पुत्र दशरथ यादव ग्राम कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 260/22 धारा 323/325/308/507/352 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मुन्ना उर्फ विनोद पुत्र चन्द्रपति प्रसाद यादव ग्राम अरया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
2. रविन्द्र यादव पुत्र दशरथ यादव ग्राम कोटवा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 नवल किशोर सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. का0 चन्दन कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़