आज दिनांक – 27.06.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना प्रभारी बिलरियागंज, थाना प्रभारी गम्भीरपुर के आख्या के आधार पर 03 अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। जिसमें थाना गम्भीरपुर से 02 तथा थाना बिलरियागंज से 01 है। विवरण निम्नवत है-
1. अभियुक्त नौशाद पुत्र अंसार निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज (गोवध)- आजमगढ़ के विरूद्ध कुल 13 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त नौशाद गोवंश तस्करी, गोवध, पशुक्रूरता, अवैध शस्त्र रखना, पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करना, फायर करना, छल, अपहरण, हत्या, मारपीट, छेड़खानी जैसे जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है
2. अभियुक्त राम नयन यादव पुत्र स्व0 अवधू यादव निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर (आपराधिक) जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध थाना गम्भीरपुर पर कुल 09 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त राम नयन यादव एक अपराधी एवं शातिर किस्म का व्यक्ति है तथा आम जनता के व्यक्तियों को डरा-धमकाकर मारपीट कर जनता में दहशत फैलाना इसकी आम शोहरत है तथा अपराधी के रूप में उभरकर अपराध करने में लिप्त है।
3. अभियुक्त भोरिक यादव पुत्र जगरनाथ यादव निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ (आपराधिक) के विरूद्ध थाना गम्भीरपुर पर कुल 09 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त भोरिक यादव एक अपराधी एवं शातिर किस्म का व्यक्ति है तथा आम जनता के व्यक्तियों को डरा-धमकाकर मारपीट कर जनता में दहशत फैलाना इसकी आम शोहरत है तथा अपराधी के रूप में उभरकर अपराध करने में लिप्त है।