आजमगढ़ : गैर इरादतन हत्या के 04 वांछित अभियुक्त को मेहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
गैर इरादतन हत्या के 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद
1. पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- वादी मुकदमा श्री ओमकार सरोज पुत्र चन्द्रशेखर सरोज सा0 जाफरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ दि0 14.06.2022 समय 11.38 बजे उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित अपने खुद के पिता चन्द्रशेखर जो जाफरपुर बाजार से घर आ रहे थे कि रास्ते मे पांच से छः व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा रंजिशन लाठी डंडे से मारने पीटने जिससे सिर के पिछले हिस्से मे चोट लगने जिस कारण मौके पर बेहोस हो जाने के सम्बन्ध में दाखिल किये। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 192/22 धारा 34/323/308 भादवि वनाम 5 – 6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री मो0 आसिफ के द्वारा सम्पादित की जा रही है। तथा दिनांक 23.06.2022 को वादी के पिता चन्द्रशेखर की दौराने इलाज मृत्यु हो जाने पर मुकदमा उपरोक्त में दिनांक 24.06.2022 को धारा 304 भादवि की बढोत्तरी की गयी है। विवेचना से अभियुक्तगण 1.बाबूलाल उर्फ पिन्टू पुत्र सुभाष सरोज 2.अभय सरोज पुत्र चन्द्रभूषण सरोज 3.आकाश सरोज पुत्र रामअवतार सरोज 4.विशाल सरोज पुत्र रनमेजय सरोज 5.अरुण सरोज पुत्र राजधारी सरोज 6.अंगद सरोज पुत्र विरेन्द्र सरोज उपरोक्त निवासीगण ग्राम जाफरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया है।
2. गिरफ्तारी की विवरण – आज दिनांक 27.06.2022 को उप निरीक्षक मो0 आसिफ मय हमराही द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त के घर ग्राम जाफरपुर दबिश दौरान अभियुक्त 1. आकाश सरोज पुत्र रामअवतार सरोज 2.विशाल सरोज पुत्र रनमेजय सरोज 3.अरुण सरोज पुत्र राजधारी सरोज 4.अंगद सरोज पुत्र विरन्द्र सरोज घर पर मौजूद मिले। जिनको समय करीब 16.30 बजे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तो ने बताया कि हमारे पट्टीदार बाबूलाल उर्फ पिन्टू सरोज पुत्र सुभाष सरोज से मृतक चन्द्रशेखर सरोज के भाई बोधर सरोज से पट्टे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिससे चन्द्रशेखर सरोज , बोधर सरोज की काफी मदद कर रहे थे और बाबूलाल उर्फ पिन्टू के खिलाफ लेखपाल से मिट्टी खोदने को लेकर शिकायत कर दिए थे जिस कारण बाबूलाल के खिलाफ लेखपाल ने मुकदमा लिखवा दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिये हम लोग चन्द्रशेखर सरोज को लाठी डण्डा व लात घूसों से मारे पीटे थे मारपीट के दौरान बाबूलाल सरोज ने पत्थर/ईट से मृतक चन्द्रशेखर के सिर पर मार दिया था। हम लोगों को पता नही था कि चन्द्रशेखर की मृत्यु हो जायेगा।
3. पंजीकृत अभियोग-
4. मु0अ0सं0 192/22 धारा 34/323/308/304 भादवि थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. आकाश सरोज पुत्र रामअवतार सरोज 2.विशाल सरोज पुत्र रनमेजय सरोज
3.अरुण सरोज पुत्र राजधारी सरोज 4.अंगद सरोज पुत्र विरन्द्र सरोज निवासीगण ग्राम जाफरपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 मौ0 आसिफ, HC जितेन्द्र यादव, का0 प्रदुम्न यादव, का0 रोहित यादव, का0 बिपिन बिहारी यादव, का0 विजय प्रसाद, म0का0 रोशनी बोस, म0का0 दीक्षा मिश्रा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।