आजमगढ़ : सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन अर्थात प्रथम व तृतीय शनिवार को यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा – जिलाधिकारी
प्रेस नोट
आजमगढ़ 28 जून– जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि शासन द्वारा माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये है। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन अर्थात प्रथम व तृतीय शनिवार को यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा, जिससे जन समस्याओं के निस्तारण में कोई बाधा न उत्पन्न हो सके।
उक्त के क्रम में जनपद समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने हेतु चक्रानुक्रम कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 02 जुलाई 2022 को तहसील मार्टीनगंज, 16 जुलाई को लालगंज, 06 अगस्त को मेंहनगर, 20 अगस्त को सदर, 03 सितम्बर को सगड़ी, 17 सितम्बर को बूढ़नपुर, 01 अक्टूबर को फूलपुर, 15 अक्टूबर को निजामाबाद, 05 नवम्बर को मार्टीनगंज, 19 नवम्बर को लालगंज, 03 दिसम्बर को मेंहनगर एवं 17 दिसम्बर 2022 को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 02 जुलाई 2022 को तहसील सदर, कलेक्ट्रेट एवं सगड़ी में क्रमशः, 16 जुलाई को सगड़ी, बूढ़नपुर एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 06 अगस्त को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं निजामाबाद में क्रमशः, 20 अगस्त को मेंहनगर, कलेक्ट्रेट एवं सदर में क्रमशः, 03 सितम्बर को बूढ़नपुर, मार्टीनगंज एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 17 सितम्बर को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं सगड़ी में क्रमशः, 01 अक्टूबर को लालगंज, कलेक्ट्रेट, एवं बूढ़नपुर में क्रमशः, 15 अक्टूबर को सगड़ी, लालगंज एवं कलेक्ट्रेट मे क्रमशः, 05 नवम्बर को कलेक्ट्रेट, निजामाबाद एवं लालगंज में क्रमशः, 19 नवम्बर को मेंहनगर, कलेक्ट्रेट एवं फूलपुर में क्रमशः, 03 दिसम्बर को निजामाबाद, सदर एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः एवं 17 दिसम्बर 2022 कलेक्ट्रेट, मार्टीनगंज एवं निजामाबाद में क्रमशः आयोजित किया जायेगा।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-28.06.2022——–