Revised
प्रेस नोट
आजमगढ़ 04 जुलाई– जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2020-21, 2021-22 व 2022-23 वृक्षारोपण का निर्धारण शासन स्तर से किया गया था, जिसे जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रसारित किया गया था। प्रभागीय निर्देशक आजमगढ द्वारा पुनः वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण का लक्ष्यों का निर्धारण तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं को प्रसारित किया गया।
उक्त आदेशो में पंचायती राज विभाग का 05 जुलाई 2022 को वृक्षारोपण का लक्ष्य-186300, 06 जुलाई 2022 को वृक्षारोपण का लक्ष्य-18650, 07 जुलाई को वृक्षारोपण का लक्ष्य-18650 एवं 15 अगस्त 2022 को वृक्षारोपण का लक्ष्य-37299 हैं। लक्ष्यों के उपरान्त जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) को विकास खण्ड लक्ष्य आवंटित किया गया है। वृक्षारोपण किये जाने वाले पौधे के स्थलों का जियो टैग किया जाना है। जियो टैगिंग के लिए ‘‘मोबाइल के प्लेस्टोर में जाकर हरितिमा अमृत वन’’ एप्लिकेशन ऐप को डाउनलोड करके जियोटैंग किया जाना है। अगर जियोटैग करने में कोई समस्या आती है तो प्रभागीय कार्यालय मे स्थापित कमाण्ड सेन्टर के कम्प्यूटर आपरेटर के मोबाइल नं0 9935305490 से सम्पर्क कर सकते हैं। मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 शासन द्वारा यह अपेक्षा की गयी है कि वर्ष 2022-23 में समस्त विभागों का समावेश करते हुए जन अन्दोलन के रूप में सबकी जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 की भांति बृहद स्तर पर वृक्षा रोपण किया जाए।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-04.07.2022——–