आजमगढ़ : अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग की महिलाओं के लिए सरकार द्वारा जारी कि विशेष योजना, खबर में जाने विस्तार से

आजमगढ़ 30 अगस्त– मुख्य विकास अधिकारी श्री आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग की महिलाओं के आर्थिक उत्थान एवं आजीविका स्वालम्बन हेतु बैकयार्ड पोल्ट्री कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पशुपालन विभाग आजमगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ अभिसरण के माध्यम से 12 विकास खण्डों में अनुसूचित जाति के 60 स्वयं सहायता समूह के 200 महिला लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत प्रति सदस्य 50 चूजे, 30 किग्रा0 दाना एवं मुर्गी बाड़ा बनाने हेतु 425 रू0 की धनराशि उनके खाते में भेजी जायेगी। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह योजना महिला सशक्तिकरण का एक अप्रतिम उदाहरण बनेगा तथा उक्त योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाएं अपनी आजीविका में वृद्धि करते हुए अन्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-30-08-2021—–