आजमगढ़ : दीवानी न्यायलय में आवश्यकता है ऐसे व्यक्तियों की, खबर में जाने विस्तार से और उठायें लाभ

प्रेस नोट

आजमगढ़ 30 अगस्त– जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़, श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि मुख्य विधिक सहायता रक्षा परिषद के 01 पद, उप मुख्य विधिक सहायता रक्षा परिषद के 01 पद एवं सहायता विधिक सहायता रक्षा परिषद के 02 पद के पद पर संविदा के आधार पर भर्ती किये जायेंगे।

मा0 जिला जज ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप https://districts.ecourts.gov.in/azamgarh वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें नियम व शर्तें दी गयी हैं। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप जिला कोर्ट के नोटिस बोर्ड एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं। उन्होने कहा कि इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये स्वप्रमाणित कर आवेदन को स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के कार्यालय में दिनांक 05 सितम्बर 2022 की सायं 05ः00 बजे तक प्राप्त करा दें। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।