प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- बिलरियागंज पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाला एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.05.2022 को आवेदक श्री साकेब अहमद पुत्र मोफिद अहमद निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा जमीन सम्बन्धित धोखाधड़ी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 86/2022 धारा 419/420/467/468/471/406/506 भा0द0वि0 बनाम 1. नागेन्द्र यादव पुत्र फूलबदन यादव निवासी ग्राम कोटवा बेरमा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 2. मिन्टू यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी ग्राम कुर्धीपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 3.नीरज मिश्रा उर्फ श्याम प्रकाश मिश्रा पुत्र सूर्यभान मिश्रा निवासी ग्राम मिश्रपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 4. अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । प्रकाश मे आये अभियुक्त उदयराज पुत्र रामपलट निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरार खालसा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की आज दिनांक 31.08.2022 को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 31.08.2022 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार मय हमराहीयान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त उदयराज पुत्र रामपलट निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरार खालसा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर से जैगहा बाजार के पास से समय करीब 12.55 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी कर अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 86/2022 धारा 419/420/467/468/471/406/506 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
(1) उदयराज पुत्र रामपलट निवासी ग्राम नौबरार त्रिपुरार खालसा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 मिथलेश कुमार व का0 राजन कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।