प्रेस नोट थाना सहतवार जनपद बलिया
दिनांक 31.08.2022
थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा हेरोइन तस्करी में लिप्त थाना सहतवार का टापटेन वांछित अपराधी गिरफ्तार जिसके कब्जे से करीब पचास हजार रुपये की 05 ग्राम हेरोइन बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के निर्देशन अवैध शराब तस्करी एवं मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बाँसडीह श्री राजेश कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान दिनांक 31.08.2022 को समय करीब 11.40 बजे दिन में मुखबिर की सूचना पर थाना सहतवार का स्वतंत्र प्रभार देख रहे पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) के द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन सहतवार के सामने से पूर्व से वांछित चल रहे थाना सहतवार के टापटेन अपराधी राकी पासवान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पन्नी में 05 ग्राम नाजायज नशीला पदार्थ हिरोइन तथा सफेद कागज की 08 पुड़िया में नाजायज हिरोइन बरामद कर थाना सहतवार में अभियोग पंजीकृत कराकर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त राकी पासवान का पूरा परिवार/ रिश्तेदार मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है । दिनांक 28.08.2022 को भी 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 20 ग्राम नाजायज हेरोइन तथा सफेद कागज की 28 पुड़ियों में नाजायज हिरोइन बरामद कर अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया गया था । आज पकड़ा गया अभियुक्त राकी पासवान दिनांक 28.08.2022 को मौके से भाग गया था जिस कारण थाना सहतवार में पंजीकृत मु0अ0सं0 234/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 181/2022 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम व धारा 272,273 भादवि में वांछित चल रहा था । अभियुक्त राकी पासवान द्वारा पूर्व में हत्या, लूट, छिनैती. छेड़खानी जैसे तमाम संज्ञेय अपराध कारित किये गये हैं । आपराधिक इतिहास नीचे अंकित है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी से स्थानीय जनता में पुलिस विभाग की भूरि- भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त-
1. राकी पासवान उर्फ बुढ़वा पुत्र स्व0 सरल पासवान निवासी वार्ड नं0 1 कस्बा व थाना सहतवार जनपद बलिया ।
बरामदगी-
1. अभियुक्त के पास से एक पन्नी में 05 ग्राम तथा कागज की 08 पुड़िया हेरोइन बरामद जिसका अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य करीब 50,000-/रु0 (पचास हजार रुपये) है ।
टाप-10 आपराधी राकी पासवान का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 123/14 धारा 60/63 आब0 अधि0 व 272,273 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
2. मु0अ0सं0 65/16 धारा 457,380,411 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
3. मु0अ0सं0 152/16 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सहतवार जनपद बलिया ।
4. मु0अ0सं0 352/16 धारा 376,363, 366,504, 506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना सहतवार, बलिया ।
5. मु0अ0सं0 123/18 147,148,452, 323,504,506,427,325 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
6. मु0अ0सं0 190/18 धारा 147,148,149,308,323,504,506,304 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
7. मु0अ0सं0 52/19 धारा 174ए भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
8. मु0अ0सं0 154/22 धारा 506 भादवि थाना सहतवार जनपद बलिया ।
9. मु0अ0सं0 181/2022 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम व धारा 272,273 भादवि थाना सहतवार. बलिया ।
10. मु0अ0सं0 234/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सहतवार जनपद बलिया ।
11. मु0अ0सं0 169/2020 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 272,273 भादवि थाना सहतवार, बलिया ।
12. क्र0सं0 12/2019 धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम थाना सहतवार, बलिया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. मो0 फहीम कुरैशी पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन)/थाना प्रभारी सहतवार स्वतंत्र प्रभार
2. SHO श्री विरेन्द्र कुमार मिश्र थाना सहतवार जनपद बलिया
3. उ0नि0 श्री वंशबहादुर सिंह थाना सहतवार जनपद बलिया
4. का0 सुरेन्द्र कुमार थाना सहतवार जनपद बलिया
5. का0 अनिल यादव थाना सहतवार जनपद बलिया
6. का0 विजय यादव थाना सहतवार जनपद बलिया
7. का0 अक्षय शुक्ला थाना सहतवार जनपद बलिया
8. का0 कौशल कुमार थाना सहतवार जनपद बलिया
9. म0का0 सत्या देवी थाना सहतवार जनपद बलिया
10. म0का0 रश्मि देवी थाना सहतवार जनपद बलिया
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस





