आजमगढ़ : जनपद में बिगिनर्स कोर्स का हुआ शानदार शुभारम्भ

आज दिनांक 01सितम्बर2022 को जनपद आजमगढ़ में जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड  आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ‌स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरवां, लालगंज आजमगढ़ में एक बिगिनर्स कोर्स आयोजित किया गया जिसमें 16स्काउटर और 12गाइडर कुल 28प्रतिभागीसम्मिलित हुए कोर्स में शिविर संचालक श्री नौशाद अली सिद्दीकी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट मन्डल आजमगढ़ एवं सहशिविर संचालक श्री दिनेश सिंह लीडर टे्नर स्काउट एवं सहायक प्रशिक्षक के रूप में श्री प्रमोद कुमार दुबे जिला प्रशिक्षण कमिश्नर स्काउट, श्री अवधेश कुमार यादव जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री मती सुनीता देवी जिला प्रशिक्षण कमिश्नर गाइड, एवं श्री मती सोनी यादव जिला संगठन आयुक्त गाइड और श्री अजय कुमार यादव आई टी ‌क्वाडिनेटर उपस्थित रहे कार्यक्रम को प्रातः 10बजेसेप्रारम्भ किया गया और सभी प्रशिक्षक गण ने इस कोर्स में अपने अपने निर्धारित विषय पर सुगमता पूर्वक कार्य करते हुए अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में लालगंज तहसील क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया तदुपरान्त ध्वज शिष्टाचार और टोली विभाजन के बाद व्यवस्थित किया गया और कोर्स उदधाटन सत्र से कोर्स प्रारम्भ किया गया जिसमें सभी निर्धारित पाठ्यक्रम को प्रतिभागियों के साथ चर्चा हुई और फिर अन्त में ध्वजावतरण के बाद राष्ट्र गान के बाद कोर्स समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।

जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश आप सभी प्रतिभागियों के उज्जवल और मंगलमय भविष्य की हार्दिक कामना करती है।।।। सादर प्रस्तुति दिनेश सिंह लीडर टे्नर स्काउट/जिला स्काउट मास्टर आजमगढ़