आजमगढ़,
खेल व युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीशचंद्र यादव आजमगढ़ एकरामपुर गांव के मार्ग दुर्घटना में मृतक परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
आज़मगढ़ के एकरामपुर गांव के मार्ग दुर्घटना में 5 लोग मृत हो गए थे तथा
लक्ष्मी यादव की पुत्री सरिता यादव गंभीर रुप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने वेदांता हॉस्पिटल पहुँचकर लक्ष्मी यादव की पुत्री सरिता यादव से मिलकर परिजनों का ढाढस बढ़ाया व उपजिलाधिकारी सदर सहित अस्पताल प्रबंधन से इलाज की उचित व्यवस्था कराने के लिए कहा ।
एकरामपुर ग्रामसभा में पहुँचकर पीड़ित परिवार के ओमप्रकाश यादव , छन्नू सहित शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और उपजिलाधिकारी सदर को आदेशित किया कि उचित मुआवजे की तत्काल स्वीकृति कराएं।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मैं यहां माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रतिनिधि के रुप में आया हूं शासन , प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को सभी व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया ।
आज ही जिलाधिकारी आज़मगढ़ व उपजिलाधिकारी सदर से वार्ता कर किसान दुर्घटना बीमा से लाभान्वित कराने के लिए कहा।
इस अवसर जिलाध्यक्ष भाजपा आज़मगढ़ ध्रुव कुमार सिंह , जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकांत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय, मनोज यादव,जिला महामंत्री भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, विनय प्रकाश गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, संतोष यादव, सौरभ सिंह बीनू , बाबू राम चौहान, सोनू विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, शोभित श्रीवास्तव,केशव सिंह, रिंकू मौर्या उपस्थित रहें।
भवदीय
विवेक निषाद
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा आजमगढ़
मोबाइल नं 8707673634





