जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इंद्रनारायण तिवारी द्वारा पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
आजमगढ़ 17 सितम्बर– जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इंद्रनारायण तिवारी द्वारा पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिनांक 18 सितंबर से पल्स पोलियो टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। पल्स पोलियो जागरूकता रैली जिला महिला अस्पताल से प्रारंभ होकर चौक, तकिया, पहाड़पुर, शिब्ली तिराहा एवं हर्रा की चुंगी होते हुए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ पर समाप्त हुई।
इस रैली में विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ0 संजय, डॉ0 पूनम शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





