आजमगढ़ : थाना- रानी की सराय पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति
थाना- रानी की सराय पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- दिनांक 21.07.2022 को उ0नि0 अजय प्रताप सिंह मय हमराह को सूचना मिली थी कि चकखैरूल्लाह तिराहे पर सुनसान जगह पर कुछ बदमाश लूट की योजना बनाने के लिए इकट्ठे हुये है, उक्त सूचना पर अलग अलग दो टीम बनाकर पैदल पैदल चलकर चकखैरूल्लाह तिरोहे की ओर बढ़े । चकखैरूल्लाह तिराहे के पास बाये साइड में सुनसान जगह पर एक टाटा मैजिक UP50AT5414 खड़ी मिली मौके पर मौजूद व्यक्ति आपस में बात कर रहें थे कि रात अधिक हो गयी है यही किसी गाड़ी को रोककर ड्राइवर से लूट कर लिया जाए। दोनो टीम की मदद से एकाएक उन्हे घेरकर टार्च की रोशनी डाली गयी तो कुछ लोग हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया मौके पर तीन व्यक्ति पकड़ लिये गये । शेष चार व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। पकड़े गये व्यक्तियों से बारी बारी नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो तीनो अभियुक्तो ने अपना नाम क्रमशः 1. त्रिलोकी नाथ यादव पुत्र फिरतू यादव निवासी ग्राम ईश्वरपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, 2. सूरज कुमार पुत्र फौजदार ग्राम खलिलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, 3. यशवन्त कुमार पुत्र विष्णु ग्राम सैफपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बताया। तीनो की जामा तलाशी से एक अदद तमन्चा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर , एक लम्बा पेचकस , एक प्लास ,गाड़ियों की चाभी का गुच्छा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की गयी तो बताये कि साहब हमलोगो की 7, 8 लोगो की गैंग है जो देर रात में इसी मैजिक से निकलते है तथा सुनसान जगह पर खड़े होकर इन्तजार करते है जैसे ही कोई वाहन आता है उसे रोककर चालक को तमन्चा व लाठी डण्डा दिखाकर लूट लेते है । सुनसान जगह पर खड़े वाहन के केविन को पेचकस व तार व प्लास की मदद से खोलकर लूटपाट कर लेते है। सुनसान जगह पर बने मकान की तलाश कर जब उस मकान में कोई नही रहता है तो ताला तोड़कर उस मकान से हमलोग लूटपाट कर लेते है । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 230/2022 धारा 399/402/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी की विवरण- दिनांक 19.09.2022 को निरीक्षक निशात जमा खाँ मय हमराह द्वारा मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंजीत गौड़ पुत्र जितेन्द्र गौड़ ग्राम खैरपुर जगजीवन थाना रानी क सराय जनपद आजमगढ़ को बेलईसा चौराहे से समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 230/2022 धारा 399/402/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ।
आपराधिक इतिहास- – मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त –
मंजीत गौड़ पुत्र जितेन्द्र गौड़ ग्राम खैरपुर जगजीवन थाना रानी क सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
निरीक्षक निशात जमा खाँ मय हमराह का0 रामक्यास कन्नौजिया व का0 प्रमोद यादव थानारानी की सराय जनपद आजमगढ।