आजमगढ़ : थाना बिलरियागंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 03 को किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक- 18.09.2022 को वादी श्री राम सिंह उर्फ रामकुमार सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह ग्राम भगतपुर पो0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि समय करीब 01 बजे दिन में अभि0 रविन्द्र पुत्र महेन्द्र सा0 जमुआ सागर, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ आदि 03 नफर व 05 व्यक्ति अज्ञात द्वारा धन रूपया पैसा का लालच देकर धर्म परिवर्तन ईसाई मिशनरी कराने के सम्बन्ध में दिया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 207/2022 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन अधि0- 2021 बनाम (1) रविन्द्र (2) महेन्द्र पुत्रगण दुख्खी राम (3) सनोज कुमार पुत्र मध्धू निवासीगण ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज (4) 03 पुरुष व 02 महिलाए नाम पता पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 19.09.2022 को उ0नि0 राम प्रसाद मय फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त (1) रविन्द्र (2) महेन्द्र पुत्रगण दुख्खी राम निवासीगण ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, (3) सनोज कुमार पुत्र मध्धू निवासी ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर जमुआ सागर से समय करीब 11.40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से 04 अदद पुस्तक पवित्र बाइबल बरामद किया गया। अन्य वैधानिक कार्यावही अमल मे लायी जा रही है ।
अभियुक्त का नाम व पता –
(1) रविन्द्र (2) महेन्द्र पुत्रगण दुख्खी राम निवासीगण ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
(3) सनोज कुमार पुत्र मध्धू निवासी ग्राम जमुआ सागर थाना बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी-
1. 04 अदद पुस्तक पवित्र बाइबल ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 207/2022 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन अधि0- 2021 थाना बिलरियागंज आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 राम प्रसाद हे0का0 सुनील सिंह का0 अनिरूद्ध मौर्य म0का0 शिखा पाण्डेय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।