आजमगढ़ : थाना- मेंहनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति

1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – वादी श्री सोत्तम S/O स्व0 सुखनन्दन निवासी कुसमुलिया थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी की मेरा पुत्र सोनू व विपक्षी रोहित पुत्र सुबेदार सा0 कुसमुलिया थाना मेहनगर आजमगढ जो दोनो नशे मे थे बकाया रुपया मांगने की बात को लेकर आपस में वाद विवाद करने लगे , विपक्षी रोहित द्वारा मेरे पुत्र सोनू को धक्का दे दिया गया जिससे सोनू जो शराब के नशे मे था लड़खडाकर खडन्जा मार्ग पर गिर गया जिससे की सोनू के सिर के पीछे /अन्दरुनी चोट लग गई तथा अगले दिन सोनू की मृत्यु अस्पताल मे ले जाने के दौरान हो गयी, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/22 धारा 304 भादवि पंजीकृत कर विवेचना उ0 नि0 कन्हैया लाल मौर्या द्वारा प्रचलित है ।
2.गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक- 19.09.2022 को उ0 नि0 कन्हैया लाल मौर्य मय हमराहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. रोहित पुत्र सुबेदार सा0 कुसमुलिया थाना मेहनगर आजमगढ को ग्राम कुसमुलिया से समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है
गिरफ्तारी का स्थान व समय – ग्राम कुसमुलिया समय करीब 0905 बजे दिनांक 19.9.22
पंजीकृत अभियोग – मु0 अ0 सं0 290/22 धारा 304 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ
आपराधिक इतिहास- मु0 अ0 सं0 184/21 धारा 323/504/325 भादवि थाना मेहनगर
मु0 अ0 सं0 290/22 धारा 304 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त – 1- रोहित पुत्र सुबेदार सा0 कुसमुलिया थाना मेहनगर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0 नि0 कन्हैया लाल मौर्य का0 धर्मवीर प्रजापति थाना मेहनगर आजमगढ